पंचायत सशक्तीकरण में सोनभद्र को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
सोनभद्र, अप्रैल 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार योजना के अंतर्गत सोनभद्र को प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि महाराजगंज को पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए जिले को 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। पंचायत राज विभाग से दी गई इस उपलब्धि से जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर है। यह पुरस्कार पंचायतों को मजबूत, सक्षम और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर दिया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में ई-गवर्नेंस व्यवस्था स्थापित करना, डिजिटल माध्यमों से कार्यों में पारदर्शिता लाना, पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देना तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन को आधुनिक स्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.