मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। गायघाट प्रखंड की बेरूआ पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन पर कई माह से पुलिसकर्मियों का कब्जा है। भवन को खाली नहीं किया जा रहा है। इससे विभागीय कामकाज प्रभावित हो रहा है। जबकि पंचायत सचिव सुभाष कुमार की ओर से कई बार इसकी सूचना गायघाट थानाध्यक्ष को भी दी गई। इसके बावजूद उन्होंने संज्ञान लिया और न इन पुलिसकर्मियों को वहां से जगह खाली करने के लिए निर्देशित किया। पंचायत सचिव ने इसकी रिपोर्ट प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दी। उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को इससे अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बताया गया कि चुनाव समाप्त होने के बाद भी भवन को खाली नहीं किया जा रहा है। साथ ही सरकारी सामानों को भी इन पुलिसकर्मियों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। छत पर लगी टंकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.