जहानाबाद, जनवरी 27 -- मुखिया के गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त रतनी, निज संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत गोनवां पंचायत भवन प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तालेन के बाद जलेबी वितरण को लेकर दो गुट आपस में भिंड़ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पंचायत के मुखिया अमरनाथ सिंह झंडोत्तोलन के लिए अपने समर्थकों के साथ चार गाड़ियों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। झंडोत्तोलन के बाद परंपरा के अनुसार प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इसी दौरान जलेबी की मात्रा कम पड़ गई, जिससे कुछ बच्चे हंगामा करने लगे। इसी बात को लेकर मुखिया के साथ आए कुछ लोगों और बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.