पूर्णिया, दिसम्बर 19 -- केनगर, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर केनगर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव ने प्रखंड के गोकुलपुर, गंगेली, सतकोदरिया, रहुआ, गोआसी समेत पांच पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ने भवन निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के अनुपालन तथा कार्य की समयबद्ध प्रगति की गहन समीक्षा की। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव ने संवेदक को निर्देशित किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य विभागीय मानकों के अनुरूप ही पूरा करने एवं कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.