पंचायत सरकार भवन बनने से ग्रामीणों को फायदा
गया, जून 24 -- मोहनपुर प्रखंड की लाडू पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो गया है। करीब डेढ़ वर्ष में निर्मित इस भवन पर लगभग दो करोड़ रुपये की लागत आई है। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित इस पिछड़े पंचायत में भवन बनने से ग्रामीणों को सरकारी कार्यों के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लिलाजन नदी के समीप बने इस पंचायत सरकार भवन में मुखिया, पंचायत सचिव, मनरेगा, राजस्व, आरटीपीएस समेत विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित होंगे। इसके अलावा भवन के एक हिस्से में ग्राम कचहरी भी चलेगी, जहां सरपंच और पंच पंचायत स्तर पर आने वाले मामलों की सुनवाई करेंगे। कानूनी सलाह के लिए न्यायमित्र की भी व्यवस्था रहेगी। पंचायत स्तरीय विभिन्न कार्यालयों के एक ही परिसर में संचालित होने से आम लोगों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.