जहानाबाद, अप्रैल 12 -- करपी,निज संवाददाता। करपी पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पंचायतवासियों ने बताया कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष पंचायत सरकार भवन का निर्माण बंशी प्रखंड की सीमा पर स्थित सरवाली गांव के निकट किया जा रहा था, जिसका करपी पंचायत के नागरिकों ने जोरदार विरोध किया था। उस दौरान पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी एवं भाजपा नेता गुड्डू शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि टिंकु कुमार के नेतृत्व में चरणबद्ध आंदोलन चलाया गया था। करपी प्रखंड मुख्यालय पर धरना- प्रदर्शन एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी आयोजित की गई थी। जनदबाव के फलस्वरूप तत्कालीन जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.