पंचायत सरकार भवन निर्माण का लोगों ने किया विरोध
मधुबनी, मई 14 -- शत्रुमर्दन कुमार दीपक मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की सलेमपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य शुरू कराने गयी पुलिस व अंचल अधिकारी पर लोगों का विरोध भाड़ी पड़ गया। वहां से सीओ के साथ साहरघाट पुलिस बेरंग वापस लौट गयी। मामला बुधवार का है। पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए चयनित स्थल को वहां के कुछ स्थानीय लोग नीजी जमीन बता रहे हैं। दावेदारों का कहना है कि उन लोगों ने किसी मालिक से जमीन रजिस्ट्री करायी है। साथ ही उस जमीन का स्वामित्व को लेकर कोर्ट में मामला दायर है। इसलिए, प्रशासन को कोर्ट का फैसला आने का इंतजार करना होगा। वहीं, सीओ सुनील कुमार का कहना है कि चयनित स्थल बिहार सरकार की जमीन है। किसी ने यदि उसकी रजिस्ट्री की है तो गैरकानूनी है। इसलिए जेसीबी मशीन लेकर प्लॉट पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां निर्माण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.