कटिहार, दिसम्बर 17 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि मंगलवार को प्रखंड के भवानीपुर पंचायत सरकार भवन के स्थल चयन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साहा, एवं प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी विकास कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के जगह चिन्हित को लेकर विवाद चल चल रहा था। उपस्थित लोगों से मिलकर समस्या का निराकरण कर दिया गया है। जल्द ही लोगों की समस्या जल निकासी एवं सड़क निर्माण कार्य पूरा कराकर दी जाएंगी। बहुत जल्द पुड़िया गांव में पंचायत सरकार भवन का कार्य प्रारंभ कर दी जाएगी। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी की लोगों को समस्याओं को दूर करने को लेकर पंचायत में काफी प्रशंसा हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.