पटना, अप्रैल 1 -- पंचायत सरकार भवन बनने में जमीन बाधा बन रही है। राज्य के लगभग 700 से अधिक पंचायतों में जमीन नहीं मिलने के कारण पंचायत संरकार भवन निर्माण का काम शुरू भी नहीं हो सका है। कई जगहों पर जमीन को लेकर न्यायालय में मामला फंसा है। राज्य के सभी 8053 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाना है, लेकिन अब तक मात्र 2861 पंचायत सरकार सरकार भवन ही बन सके हैं। पंचायत सरकार भवन नहीं बनने से गांव के लोगों को जाति, आवासीय, आय, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित चार दर्जन से अधिक तरह की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। पंचायत सरकार भवन में लोगों को ऑनलाइन सेवाएं आसानी से मिल जाती हैं। 8053 पंचायतों में कुल 7949 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाने की स्वीकृति मिली है। इसमें 6006 में कार्य प्रारंभ हुए हैं, जबकि 1942 पंचायतों में कार्य प्रारंभ होना बाकी...