पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड अंतर्गत काझी हृदय नगर पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) चंदन कुमार ने भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है। भवन के अंदरूनी हिस्सों में रंगाई-पुताई अधूरी है। खिड़कियों में शीशा और दरवाजों का कार्य अधूरा है। शौचालय और बाथरूम का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है, जबकि किसी भी कमरे में विद्युत वायरिंग नहीं की गई है। जांच के क्रम में पंचायत सचिव के आवास कक्ष में कार्य प्रगति पर पाया गया, लेकिन निर्माण स्थल पर रखी गई फ्लाई ऐश ईंट मानक के अनुरूप नहीं पाई गई। जांच में ईंट की गुणवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.