भागलपुर, अप्रैल 13 -- प्रखंड के अमरपुर गांव में रविवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र की जमीन को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पंचायत सरकार भवन के निर्माण का विरोध करते हुए ग्रामीणों और सर्वदलीय नेताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव सनगही और संचालन रौशन सनगही ने किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1960 में गांव के लोगों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाने के लिए करीब एक एकड़ 82 डिसमील जमीन दान दी थी। अब उसी जमीन पर बिना एनओसी पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। धरना में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें विकास कार्य से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अस्पताल की जमीन पर किसी अन्य प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि इससे इलाके की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होंगी, क्योंकि यह उपकेंद्र त...