पूर्णिया, मार्च 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को महानंदा सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला अंतर्गत वैसे पंचायतों की एक-एक कर समीक्षा की गई, जहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात वैसे पंचायत सरकार भवन, जहां निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाई गई एवं कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वहां कार्य को तीव्र गति से कराने हेतु कार्यपालक अभियंता (भवन) एवं कार्यपालक अभियंता एलएईओ को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की गई तथा मुख्यमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजन...