दरभंगा, मई 20 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। प्रखंड अंतर्गत गनौरा-तरवारा पंचायत में 3 करोड़ 25 लाख 69 हजार 456 रुपये की लागत से नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन सोमवार देर शाम कुशेश्वरस्थान के विधायक अतिरेक कुमार ने फीता काटकर किया। योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार की इस योजना का निर्माण संवेदक एनके एसपी इंफ्रा प्रा. लि., पिपराही लोकहा मधुबनी की ओर से कराया गया है। उद्घाटन के बाद विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि नये सरकार की सोच है कि पंचायत स्तर पर ही शासन-प्रशासन की सभी सुविधाएं आम लोगों को बेहतर तरीके से मिलें। अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय, जाति, आय, ओबीसी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, मनरेगा समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन व निष्पादन यहीं होंगे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर, पेज चार की लीड ग्रामीणों को प्रखंड व अनुमंडल क...