दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में बुधवार को प्रमंडल अंतर्गत दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। आयुक्त ने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सरकार भवनों के लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। आयुक्त ने कन्या विवाह मंडप एवं मुक्ति धाम निर्माण कार्यों की भी बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को आवश्यक सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। बैठक में 15वीं एवं छठी वित्त योजना के अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.