पंचायत समिति सदस्य ने डीसी को लिखा पत्र
चतरा, मई 12 -- चतरा, प्रतिनिधि। कुंदा प्रखंड के बोधाडीह पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा देवी ने कुंदा प्रखंड में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के लिए आवासीय स्कूल बनाने की मांग की है। इस बाबत प्रतिमा ने डीसी से मिलकर एक पत्र प्रेषित किया है। डीसी को दिये गये पत्र में उन्होंने कहा कि प्रखंड में उपरोक्त जाति के लिए एक भी आवासीय स्कूल नहीं है। जिस कारण यहां के गरीब व पिछड़े बच्चे पठन-पाठन में पिछड़ रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से इस दिशा में उचित कार्रवाही करने की की भी मांग की गयी है। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें: डीसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.