सहरसा, फरवरी 26 -- सिमरीबख्तियारपुर। सरडीहा पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार सिंह के पिता दिवाकर सिंह (65) का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर विधायक संजय कुमार सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवाकर सिंह एक कर्मठ एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.