पंचायत समिति सदस्य की सदस्यता रद करने का निर्वाचन आयोग का आदेश
कटिहार, मई 9 -- बारसोई निज प्रतिनिधि प्रखंड के भवानीपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य फिरोजा खातून की सदस्यता को निर्वाचन आयोग ने रद करते हुए पदमुक्त करने का आदेश दिया है। बता दें कि भवानीपुर पंचायत निवासी आनंद राय ने फिरोजा खातून के विरुद्ध राज्य निर्वाचन आयोग में याचिका दायर कर कहा था कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर फिरोजा खातून पंचायत समिति की सदस्य बनी हुई है। निर्वाचन आयोग द्वारा जांच के क्रम में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद पंचायत समिति सदस्य फिरोजा खातून का जाति प्रमाण पत्र फर्जी मानते हुए सदस्यता रद करते हुए उनके विरुद्ध वरीय पदाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। लगभग चार वर्षो से अधिक समय से फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर फिरोजा खातून पंचायत समिति सदस्य बनी हुई थी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.