पाकुड़, मई 11 -- प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, उप प्रमुख नसीमा खातून, सीडीपीओ नीलू रानी, सीआई गुरु दास कर, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद व बीपीओ रिजवान फारूकी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, जेएसएलपीएस, बाल विकास परियोजना, थाना, आपूर्ति, पशुपालन, आवास, पेयजल की समस्या, 15 वें वित्त आयोग सहित अन्य विभागों के कार्यों की बारी-बारी से विभागवार समीक्षा की गई।

पशुपालन विभाग की समीक्षा पशुपालन विभाग का समीक्षा के दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ़ कलीमुद्दीन अंसारी के द्वारा बताया गया कि रांची में 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं दुमका...