पंचायत समिति योजनाओं की गुणवत्ता पर उठे सवाल
रांची, जून 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिन्दा पंचायत में पंचायत समिति मद से संचालित विकास योजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने असंतोष व्यक्त किया है।
स्थानीय लोगों की चिंता पंचायत समिति के 15वें वित्त आयोग मद से जरटोनांग गांव में पेवर ब्लॉक सड़क तथा बिन्दा के बोयसाटोली में प्याउ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों योजनाओं में गुणवत्ता का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बोयसाटोली में बन रहे प्याउ के समीप निर्मित पारापीट घटिया स्तर का है, जबकि जरटोनांग में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण में भी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है, जिससे योजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजनाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.