मुंगेर, मई 18 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। वित्तीय वर्ष 2025-26 में षष्टम राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति मद की राशि का संतोषजनक खर्च नहीं होने पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी (पंचायत समिति) अमित आनंद से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि योजनाओं की समीक्षा के दौरान सोनवर्षा राज प्रखंड में उपलब्ध राशि की तुलना में व्यय की प्रगति काफी धीमी पाई गई। प्रखंड को कुल 3 करोड़ 33 लाख 93 हजार 585 रुपये उपलब्ध कराए गए थे, जिनमें अब तक केवल 1 करोड़ 36 लाख 82 हजार 636 रुपये ही खर्च किए जा सके हैं। यह भी पढ़ें- जिले के गांवों में विकास को मिले एक हजार करोड़ रुपये यह कुल राशि का मात्र 40.97 प्रतिशत है। वहीं 1 करोड़ 97 लाख 10 हजार 949 ...