बेगुसराय, मार्च 19 -- वीरपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अस्मिता कुमारी ने की। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बिजली,कृषि, शिक्षा,नल जल योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। वीरपुर पश्चिम के मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि बरैपुरा मुसहरी में 5 दलित परिवार को आवास की राशि बार-बार आ रही है किन्तु भूमि नहीं रहने के कारण राशि लौट जाती है। इनके लिए भूमि की व्यवस्था करने की उन्होंने मांग की। उन्होंने वार्ड संख्या 12 स्थित क्षतिग्रस्त बैठका को तोड़ने का प्रस्ताव भी दिया। इसी पंचायत के वार्ड संख्या 5, 8 और 10 में महीनों से जलापूर्ति बाधित रहने की शिकायत की। जगदर वार्ड संख्या 1 में नल जल की सुविधा बहाल करने व नौला वार्ड 13 और 14 में जलापूर्ती बंद रहने का मुद्...