सीतामढ़ी, मार्च 15 -- सीतामढ़ी। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष का असर जिले की गैस आपूर्ति व्यवस्था पर पूरी तरह दिखने लगा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद किए जाने से शहर के छोटे होटल, ढाबा और फास्ट फूड दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई जगहों पर गैस के बजाय कोयले के चूल्हे और इंडक्शन पर खाना बनाते देखा जा रहा है। डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को राहत दी गई है। इन संस्थानों में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए उन्हें सीमित संख्या में कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इधर, कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने का असर बाजार में दिखने लगा है। ठेला और छोटे स्टॉल पर फास्ट फूड ...