गिरडीह, मार्च 14 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के सभागार में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह ने की। बैठक में कई विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान कई पंचायत समिति सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को रखा। जिसपर प्रमुख ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचडी, जी राम जी, बाल विकास, अंचल विभाग, कृषि विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग के पदाधिकारियों से क्षेत्र में विकास से संबंधित विषयों की बारीकी से जानकारी ली। सभी विभाग के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही योजनाओं के बारे में सदन को बताया। पंस सदस्यों की समस्याओं को विभाग के पदाधिकारियों ने कलमबद्ध कर उसके समाधान करने की बात कही। बैठक में बताया गया कि तेरह फरवरी को चितरडीह निवासी विकास दास की भाभी बबली कुमारी ...