पाकुड़, मार्च 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखंड उप प्रमुख नसीमा खातुन की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड उप प्रमुख के अलावे बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीडीपीओ नीलू रानी, बीइईओ सुधा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद, बीपीओ रिजवान फारूकी, कल्याण पदाधिकारी, एमओ, पशुपालन पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, जेएसएलपीएस कर्मी सहित अन्य विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि कर्मी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, जेएसएलपीएस, बाल विकास परियोजना, थाना, आपूर्ति, पशुपालन, आवास, पेयजल की समस्या, 15 वें वित्त आयोग सहित अन्य विभागों के कार्यों की बारी-बारी से विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पंचाय...