किशनगंज, दिसम्बर 13 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड प्रमुख नूरजमाल अंसारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी पंचायत चुनाव, जनगणना प्रक्रिया तथा समाज कल्याण, शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार, बीपीआरओ अजित कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रंजीत कुमार, शिक्षा प्रभारी अवधेश शर्मा, स्वच्छता बीसी राहुल कुमार सिंह, बीसीओ अंजनी कुमार, बीएचएम सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों में उप प्रमुख मोहम्मद नूर उर्फ पप्पू, पूर्व प्रमुख धनी लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.