दुमका, मई 19 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि।प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन में सोमवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख मर्शिला बास्की ने किया। इस दौरान बीडीओ सह पंचायत समिति के सचिव राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा अंचल कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय में नव नियुक्त एवं पदस्थापित सभी पदाधिकारी से समिति के सदस्यों का परिचय कराया गया। यह भी पढ़ें- प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरणजनगणना और योजना की जानकारी बीडीओ सह सचिव के द्वारा जानकारी दिया गया कि जनगणना 2026 -27 के प्रथम चरण में घर गणना की कार्य प्रारंभ हो चुका है। घर गणना को लेकर प्रगणकों के द्वारा घर गणना की कार्य किया जाना है और सभी पंचायत समिति सदस्य से प्रगणक को अपेक्षित सहयोग करने की अनुरोध किया गया। कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के ...