बेगुसराय, मार्च 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमोल देवी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। कार्यों में तेजी लाने को कहा गया। वहीं 15वीं वित्त आयोग एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग की राशि से ली जाने वाली योजनाओं के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की गई। विधान पार्षद उर्मिला ठाकुर ने बैठक में शामिल नहीं होने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी सरकारी काम को छोड़कर बिना सूचना दिए बैठक में नहीं आए हैं उन पर प्रस्ताव लेकर भेजा जाए और एक दिन का वेतन काटा जाए। विधान पार्षद ने कहा कि हरेक विभाग के साथ बैठक होनी जरूरी है। हरेक विभाग का डाटा प्रखंड कार्यालय में रहना चहिए। उन्होंने पीएम आवास यो...