मोतिहारी, मार्च 24 -- आदापुर। प्रखंड पंचायत समिति की सामान्य बैठक में इस बार जनसमस्याओं को लेकर जमकर मुद्दे उछले। रक्सौल के जाम, आशा कार्यकर्ता बहाली और पीएम आवास योजना में कथित गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर सदन में गंभीर चर्चा हुई। बैठक प्रमुख सोनी देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसका संचालन बीडीओ रणधीर कुमार ने किया। बैठक में पहली बार पहुंचे स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।सदन में रक्सौल के जाम की समस्या को लेकर आवाज उठा। लाला छपरा-मटियारवा (नेपाल) बॉर्डर पर क्षेत्रीय भंसार (कस्टम) कार्यालय खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधायक ने इसे केंद्रीय स्तर का मामला बताते हुए पहल का आश्वासन दिया। औरैया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सायमा खातून ने अपने पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.