औरंगाबाद, फरवरी 26 -- रफीगंज प्रखंड सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख गीता सिंह ने की तथा संचालन बीडीओ कुमार अश्वनी ने किया। बैठक में प्रमुख गीता सिंह ने सदस्यों से आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान मुखिया बिंदेश्वर प्रसाद, विजय सिंह और गुड़िया देवी ने विभिन्न पंचायतों में आवास सहायक द्वारा मनमानी किए जाने का मुद्दा उठाया और जांच की मांग की। बलिगांव पंचायत के बलिगांव में स्वास्थ्य केंद्र तथा कन्या उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग भी की गई। पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और पशुओं के टीकाकरण की जानकारी दी। पशुओं में बीमारी होने पर 1962 हेल्पलाइन पर सूचना देने को कहा गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य साधना सिंह...