मुंगेर, फरवरी 27 -- धरहरा,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय धरहरा के सभागार में प्रखंड प्रमुख पल्लवी भारती की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुराने लंबित मामलों के निष्पादन तथा विभिन्न पंचायतों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप प्रमुख नीरज यादव ने हेमजापुर पंचायत की समस्या उठाते हुए कहा कि गंगा व दियारा क्षेत्र में होने वाली घटनाओं, विशेषकर डूबने के मामलों को मुफस्सिल थाना क्षेत्र बताकर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने मांग की कि दियारा क्षेत्र से जुड़े सभी मामलों को हेमजापुर थाना में ही दर्ज किया जाए। पंसस सुमन बिंद ने अमारी पंचायत के श्रद्धापुर में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर कहा कि जमीन उपलब्ध है, इसलिए शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। सीडीपीओ ने बताया कि एनओसी अंचलाधिकारी के पास विचाराधीन है। एनओसी मि...