जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर प्रखंड पंचायत समिति भवन में आयोजित सामान्य पंचायत समिति की मासिक बैठक में विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में 28 विभागों के अधिकारियों को शामिल होना था, लेकिन केवल 6 विभागों के अधिकारी ही पहुंचे। इस पर नाराज पंचायत समिति सदस्यों ने अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और कारण बताओ नोटिस जारी करने की मांग की। काफी समझाने के बाद सदस्य बैठक में शामिल हुए और उपस्थित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख पानी सोरेन ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश, उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा सहित पंचायत समिति सदस्य और मुखिया मौजूद थे। बैठक की कार्यवाही दोपहर 12 बजे निर्धारित थी, लेकिन 22 विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सदन में शोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.