सासाराम, मार्च 10 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। प्रखंड परिसर में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक का सदस्यों ने बहिष्कार किया। नतीजन बैठक स्थगित करनी पड़ी। प्रखंड प्रमुख मीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समयानुसार सभी सदस्य व कुछ विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए। वहीं बिजली,पीएचईडी आदि विभागों के अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे थे। यहां तक कि पंचायत सचिव भी अनुपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...