पंचायत समिति की नियमित बैठक कराने की मांग
हजारीबाग, मई 7 -- बरही प्रतिनिधि। पंचायत समिति की नियमित बैठक कराने की मांग को लेकर बरही के प्रमुख मनोज रजक के नेतृत्व में पंचायत समिति सदस्यों ने एसडीओ को ज्ञापन दिया। प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि पिछले कई महीनों से पंचायत समिति की मासिक बैठक नहीं हुई है। बैठक नहीं होने के कारण 15वीं वित्त आयोग की राशि खर्च नहीं हो पा रही है जिसके कारण पंचायतों का विकास कार्य बाधित है। कहा कि बीडीओ से बार बार अनुरोध करने के बाद भी उनकी मांग की अनदेखी की जा रही है। पंचायतों के लंबित विकास कार्यों को समयबद्ध निष्पादन करने ,पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पंचायती राज व्यवस्था के नियमों को सख्ती से पालन कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- वीडेक की बैठक में प्राप्त राशि को सभी पंचायतों में बांटने का निर्देश एसडीओ को ज्ञापन देने वालों में प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.