गढ़वा, अप्रैल 29 -- खरौंधी। प्रखंड सभागार में 30 अप्रैल को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11.30 बजे प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में होगी। बैठक में पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। बैठक में अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, पंचायत राज पदाधिकारी, सहकारिता पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, मनरेगा कर्मी आदि उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- ग्राम कचहरी से जुड़े सभी मुद्दों पर 4 मई को होगी बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.