पूर्णिया, मार्च 8 -- बैसा, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय के कनकई सभागार में प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन बीडीओ राजकुमार चौधरी ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अमौर विधायक अख्तरुल ईमान उपस्थित रहे। बैठक में सीओ गोपाल कुमार, उपप्रमुख फिरोज आलम, बीपीआरओ चन्द्र भानु प्रकाश, सीडीपीओ सीमा कुमारी, आरओ चंद्रप्रकाश सिंह, बिजली विभाग के जेई सुनीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से जुड़ी विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग विभागों से संबंधित समस्याएं उठाते हुए अधिकारियों से त्वरित समाधान की मांग की। जनवितरण प्रणाली को लेकर कई शिकायतें सामने आईं। लाभुकों को निर्धारित मात्रा से क...