मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- खतौली। विकास खंड क्षेत्र के गांव भायंगी भंगेला में प्रधान की मौत के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी के आदेश पर भायंगी गांव की वार्ड 14 की ग्राम पंचायत सदस्य को ग्राम प्रधान पद की कमान सौंपी है। गांव भायंगी भंगेला के ग्राम प्रधान तेज राम का गत छह मई 2025 को निधन हो गया था। प्रधान की मौत के बाद से गांव के विकास कार्य में हो रही बाधा को देखते हुए ग्रामीणों ने पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा,जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव के आदेश पर भायंगी की ग्राम पंचायत सदस्य तारा चंद को ग्राम प्रधान की कमान सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...