पटना, अप्रैल 19 -- अपनी मांगों को लेकर राज्य के पंचायत सचिव लगातार 12वें दिन भी हड़ताल पर रहे। बिहार पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पंचायती राज विभाग के शिथिल रवैया के कारण हड़ताल पर हैं। 4 मई को पटना में पंचायत महारैली होगी। उन्होंने दावा कि हड़ताल के कारण पंचायतों में कामकाज बाधित हैं। मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र, वंशावली, वृद्धा पेंशन, गली-नाली, नल-जल मरम्मत, तालाब घाट आदि कार्यों में परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...