गाजीपुर, अप्रैल 11 -- खानपुर। ग्राम पंचायत अमेहता में पंचायत सचिव अनिल कुमार सिंह पर मनमानी के आरोप लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान सरिता मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश के बावजूद होली के बाद से पंचायत सहायक, केयरटेकर, ग्राम पंचायत सदस्यों और प्रधान का मानदेय तथा पंचायत कार्यों का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन ड्यूटी के बावजूद सचिव कई दिनों तक अनुपस्थित रहे। ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उच्च न्यायालय का सहारा लिया जाएगा। इस मामले से ग्रामीणों में भी नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.