पाकुड़, जून 30 -- प्रखंड क्षेत्र के एक परिवार ने पंचायत सचिव पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने में अनावश्यक विलंब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं। जानकारी के अनुसार, दिनेश टुडू ग्राम पिपरा पंचायत जामजोड़ी का रहने वाले ने आरोप लगाया कि उनके आठ वर्षीय भतीजे रामजी टुडू के जन्म प्रमाण पत्र के लिए पिछले करीब ढाई महीने से पंचायत सचिव के कार्यालय का चक्कर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चे के स्कूल में नामांकन के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है, लेकिन बार-बार अनुरोध करने के बावजूद प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। दिनेश टुडू का कहना है कि वह दुमका में रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज मुखिया से सत्यापित कर अपने भाई को सौंप दिए थे ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जा सके। उनका आरोप है कि परिवार ...