रायबरेली, मार्च 12 -- रायबरेली, संवाददाता। वाराणसी में तैनाती के दौरान खेल करने वाले पंचायत सचिव से वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि अमावां विकास खंड में तैनात पंचायत सचिव महेंद्र प्रताप सिंह पर वाराणसी की ग्राम पंचायत बराई मजरे बड़ागांव में तैनाती के दौरान ग्राम निधि खाते से 30631 रुपये दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। उनसे वसूली के लिए आदेश भी हुआ था, लेकिन इसी दौरान उनका स्थानांतरण रायबरेली हो गया। यहां आने के बाद उनकी तैनाती अमावां विकास खंड में कर दी गयी है। वाराणसी प्रशासन ने डीपीआरओ से पंचायत सचिव से वसूली कर ग्राम निधि खाते में पैसा जमा कराने के लिए पत्र लिखा है। इस पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव से एक सप्ताह में ग्राम निधि खाते में उक्त धनराशि जमा कराने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.