अलीगढ़, जुलाई 28 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार गोंडा ब्लाक के गांव बसौली में तैनात पंचायत सचिव अवधेश कुमार को निलंबित कर दिया है। छात्रा की हत्या के मामले में पंचायत सचिव जेल जा चुके हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी कर दिया है।गांव बसौली निवासी 20 वर्षीय विधि छात्रा की मौत के मामले में प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने पिता समेत अन्य परिजनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि परिवार ने प्रेम संबंधों का विरोध करते हुए छात्रा की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अवधेश कुमार समेत अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अब इस पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआ...