रांची, नवम्बर 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ, पलामू शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से शिष्टाचार भेंट की और पंचायत सचिवों की सेवा शर्तों व प्रशासनिक व्यवस्थाओं से संबंधित विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संघ ने पंचायत सचिव पद की नियुक्ति नियमावली में संशोधन करते हुए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित करने की मांग की। साथ ही, इस पद को झारखंड पंचायती राज सेवा की मूल कोटि में शामिल किया जाए। साथ ही पंचायत सचिव पद का पुनर्मूल्यांकन कर न्यूनतम ग्रेड पे 2400 तय करने और पंचायत सचिवों की पदस्थापना जिला पंचायत राज पदाधिकारी के अधीन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अलावा अतिरिक्त, सेवा अवधि एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर क्रमिक पदोन्नति व्यवस्था लागू करने, राज्य में प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.