चतरा, मार्च 12 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ राहुल देव ने पंचायत सचिवों और आवास योजना से जुड़े स्वयंसेवकों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा लंबित आवासों को पूरा करने के संबंध में जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीडीओ ने स्वयंसेवकों और पंचायत सचिवों से कहा कि जिन लाभुकों के आवास निर्माण अभी अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि आवास योजना सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य के अनुरूप आवास निर्माण पूरा नहीं कराया गया, तो संबंधित स्वयंसेवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पंचायत सचिवों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.