भागलपुर, मार्च 8 -- अनुमंडल के गोपालपुर और इस्माईलपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय के हल्का कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर रहने के कारण दोनों जगह पंचायत सचिव एवं अमीन को प्रभार दिया गया है। इस्माईलपुर के अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि राजस्व अधिकारी एवं हमलोगों के द्वारा जनता दरबार में सुनवाई की गई है। जमीन संबंधी विवाद के तहत खुद अंचल कार्यालय में ही पुलिस अधिकारी के साथ बैठकर सुनवाई की है। साथ ही यहां के कर्मचारी के हड़ताल पर जाने के कारण मुख्यालय के निर्देशानुसार कर्मचारी का प्रभार पंचायत सचिव को दिया गया है। वहीं गोपालपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी के हड़ताल पर रहने के कारण यहां पर अमीन एवं पंचायत सचिव दोनों को प्रभार अलग-अलग हल्का के कर्मचारी का प्रभार दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.