सीवान, अप्रैल 9 -- सीवान। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आव्हान पर जिले के करीब 104 पंचायत सचिव बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल पर जाने से पूर्व इन्होंने शहर के गांधी मैदान में अपनी एकजुटता को प्रदर्शित किया। इधर, ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड बनवाने व सुधारने में असुविधा के साथ साथ पंचायतों का विकास व क्रियान्वित होने वाली सभी योजनाएं ठप हो जाएंगी। सीवान शाखा के अध्यक्ष इंद्रदेव यादव ने बताया कि बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर सीवान जिला के सभी पंचायत सचिव 8 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार की वादाखिलाफी, शिथिल व उदासीन रवैए तथा मांगों के पूरा नहीं होने के कारण सभी पंचायत सचिव हड़ताल में शामिल हुए है। बताया कि स्थानांतरण, योग्यता स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.