बरेली, जुलाई 17 -- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कई ग्राम पंचायतों में आयुष्मान कार्ड कम बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि पंचायत सचिवों को आयुष्मान कार्ड बनाने का टारगेट दिया जाए और इसकी नियमित समीक्षा की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...