गोपालगंज, अप्रैल 12 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। सीओ और राजस्व कर्मचारियों के बाद पंचायत सचिव भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। सीओ और कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक असर सरकारी कामकाज पर पड़ रहा है। प्रखंड एवं अंचल में काम के सिलसिले में आए जरूरतमंद लोगों को कर्मचारियों की हड़ताल से परेशानी हो रही है। पंचायत स्तर पर जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, आवासीय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधी प्रक्रियाएं, राशन कार्ड बनवाना और उनमें सुधार , दाख़िल खारीज, जमाबंदी जैसे आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। इसके अतिरिक्त, पंचायतों में चल रही विकास योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में असुविधा बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...