पंचायत सचिवों की हड़ताल के बीच आवास सहायकों एवं रोजगार सेवकों को मिला दैनिक प्रभार
जहानाबाद, मई 18 -- करपी, निज संवाददाता। पंचायत सचिवों की लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण पंचायत स्तर पर सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। आम लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
प्रखंड प्रशासन की व्यवस्था उत्पन्न स्थिति को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए आवास सहायकों एवं पंचायत रोजगार सेवकों को पंचायत सचिव का दैनिक प्रभार सौंप दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत सचिवों की हड़ताल के कारण पंचायत कार्यालयों का नियमित कार्य प्रभावित हो रहा था। लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर दैनिक कार्यों के संचालन के लिए आवास सहायकों एवं पंचायत रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी दी गई है।
सरकार की प्राथमिकता उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.