सीवान, अप्रैल 10 -- (पचरुखी से रमेश कुमार)। पंचायत सचिवों की हड़ताल का असर अब प्रखंड क्षेत्र में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पचरुखी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकारी योजनाओं से जुड़े कई जरूरी कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से लेकर आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड और अन्य विकास योजनाओं की फाइलें लंबित पड़ी हैं। हड़ताल के कारण पंचायत भवनों में सन्नाटा पसरा हुआ है और आमजन अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भटकने को मजबूर हैं। खासकर वृद्धा पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े लाभुकों को काफी परेशानी हो रही है। कई लोग दूर-दराज के गांवों से पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन काम नहीं होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो विकास कार्यों पर गंभीर असर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.