पटना, अप्रैल 23 -- मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि राज्य में पंचायत सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण विकास कार्य ठप है। हाल में खाड़ी देशों से भी प्रवासी मजदूर गांव लौटे हैं। पंचायतों पर इन्हें रोजगार देने का दबाव बढ़ गया है। सरकार पंचायत सचिवों की हड़ताल समाप्त कराए। गुरुवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों की हड़ताल से योजनाएं बाधित हैं। मजदूरों को काम मिलने में कठिनाई हो रही है। पंचायत स्तर पर प्रमाण पत्र, पंजीकरण और भुगतान जैसी प्रक्रियाएं भी प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस विषय पर समीक्षा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- कार्यपालक सहायकों को मिला अतिरिक्त प्रभार उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों और गांव का दर्द समझते हैं। शुक्रवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.